Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गुड न्यूज : बिहार-झारखंड की कई ट्रेनों का बढ़ेगा स्टॉपेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुड न्यूज : बिहार-झारखंड की कई ट्रेनों का बढ़ेगा स्टॉपेज
विज्ञापन
  • यात्रियों के लिए खुशखबरी... रेलवे ने बिहार और झारखंड की इन ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, देखें शेड्यूल

एबीएन सोशल डेस्क। रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13202/13201 और  रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18635/18636 के अलग-अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव का निर्णय लिया हैं। 

इन ट्रेनों के बढ़ाये गये स्टॉपेज :- 

पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 13202/13201: इन ट्रेनों को कल्याण और नासिक रोड के मध्य देवलाली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर रोका जाएगा। 

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.13202: यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलकर 17.59 बजे देवलाली स्टेशन पहुंचेगी और 18.00 बजे आगे की यात्रा के लिए  प्रस्थान करेगी। 

पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न. 13201: ये ट्रेन पटना से खुलकर 05.44 बजे देवलाली पहुंचेगी। 1 मिनट ठहरने के बाद 05.45 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। 

रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.18635/18636: ये ट्रेन  पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर 6 महीने के लिए रुकेंगी। रांची-सासाराम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18635: ये ट्रेन रांची से खुलकर 22.18 बजे उंटारी रोड पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद  22.20 बजे प्रस्थान करेगी। 

फिर ये ट्रेन 22.35 बजे हैदरनगर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 22.37 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में सासाराम-रांची एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18636: ये ट्रेन सासाराम से खुलकर 04.46 बजे हैदरनगर पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद 04.48 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद उंटारी रोड में यह ट्रेन 05.10 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट ठहरने के बाद  05.12 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन