टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 मई 2023 को हनुमान क्लब, बड़ागांई ने श्रीश्री पंचदेव मंदिर प्रांगण बेलटंगरा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। पूर्वाह्न 10:30 बजे श्रीश्री पंचदेव मंदिर से वरपक्ष ने बरात निकालकर बाजे गाजे एवं नृत्यगान के साथ बड़ागांई चौक तक भ्रमण करते हुए पुनः श्री श्री पंचदेव मंदिर पहुंचे।
12:30 द्वार लगने के बाद वर वधु क्रमशः ममता मुंडा एवं खीरू मुंडा, प्रीति टोप्पो एवं अजय कश्यप, प्रियंका कुमारी एवं अमर मुंडा, उषा कच्छप एवं संजय केरकेट्टा, सोनी कुमारी एवं रोशन उरांव, अंजू तिर्की एवं विनोद साउर, संध्या कुमारी एवं करण मुंडा, प्रियांशु कुमारी एवं कुलदीप उरांव, चांदनी मुंडा एवं संतोष नायक, ललिता कुमारी एवं ऋषिकेश महली, पूजा टोप्पो एवं अमरदीप मुंडा, पूतन कुमारी एवं प्रदीप मुंडा, प्रीति टोप्पो एवं अजय कच्छप के बीच जयमाला एवं बाद में पानीग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। हनुमान क्लब के उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के आयोजक अशोक साहू एवं हनुमान क्लब के सदस्यों ने सभी वर-वधू को साज- सामग्री के साथ भाव-विभोर होकर विदाई की रश्म निभायी।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने कहा सनातन परंपरा की संस्कृति अनुपम है। हमारे सोलह संस्कार में विवाह संस्कार भी एक है। समाज के कई ऐसे वर्ग हैं जिन्हें अपनी वैवाहिक संस्कार को पूर्ण करने में असमर्थ रहते हैं, जो दंपति अविवाहित रहते साथ-साथ रहते हैं, परंतु उन्हें सामाजिक मान्यता नहीं मिलती है। समाजसेवी ऐसे दंपतियों का विवाह कराकर तथा उन्हें समाजिक मान्यता दिलाकर पुण्य के भागी बनते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने वर-वधुयों को आशीर्वाद देते हुए कहा समाज में आर्थिक असंतुलन के कारण कई माता-पिता अपने बच्चों को विवाह कराने में असमर्थ कहते हैं। समाज के लोगों के द्वारा सामूहिक विवाह एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम आयोजक अशोक साहू ने बताया विगत कई वर्षों से बडगांई एवं इसके आसपास के क्षेत्र में युवक-युवती को आर्थिक अभाव के कारण उनके माता-पिता विवाह संस्कार कराने में असमर्थ थे। उन्होंने स्वयं विवाह कराने का सोच रखते हुए हनुमान क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम करायें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जीवाधन प्रसाद, बालसाय महतो, रामवृक्ष साहू, रोहित साहू, विनोद महतो, मनीष साहू, शेखर साहू, बबीता देवी, शीला देवी, रमेश तिर्की, रामसेवक तिर्की, फागू प्रसाद, दीपक साहू सहित कई गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। उक्त जानकारी हनुमान क्लब बड़गांई, रांची कार्यक्रम के आयोजक सह उपाध्यक्ष अशोक साहू (9162221418) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।