Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

बद्रीनाथ यात्रा : हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरा, प्रशाशन ने रोकी यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बद्रीनाथ यात्रा : हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरा, प्रशाशन ने रोकी यात्रा
विज्ञापन
  • बद्रीनाथ में हजारों यात्री फंसे, पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद हाइवे बंद

एबीएन सोशल डेस्क। बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरने के बाद यात्रा को रोक दिया गया।  प्रशासन ने गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू में बेरियर लगाकर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपने-अपने स्थानों पर रुकने के लिए कहा है।

हाईवे पर मलवा गिरने का वीडियो एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बड़े पत्थर गिरते दिखाई दिये। हाईवे बंद होने के बाद कई जगहों पर यात्रा को रोक दिया गया है। सूत्रों की मानें तो रास्ते में हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।

सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार ने कहा कि हेलंग में बद्रीनाथ मार्ग के खुलने पर यात्रियों को जाने दिया जायेगा हालांकि यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है।
वीडियो में चट्टान टूटने का फूटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

वीडियो में लोग घटनास्थल पर इधर से उधर भागते दिख रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद वाहनों को और यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। यात्रा में फंसे भक्तों ने बताया कि भगवान बदरी विशाल की कृपा अपने भक्तों पर रही है। कोई अनहोनी होने से बच गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,573