Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना मेगा ट्रेड फेयर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना मेगा ट्रेड फेयर
विज्ञापन
  • झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स ने लगाया फेयर  

टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करने के लिए रांची समेत अन्य जिलों के लोग भी पहुंच रहे है। गुरूवार को भी फेयर में लोगों का आना लगा रहा। शाम होने से पहले ही लोग फेयर में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक स्टाल में लोगों की भीड़ दिखी, जो अपनी जरूरत की चीजें खरीदारी करते नजर आये। 

घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कालीन, सजावटी सामान की भी जमकर खरीदारी की जा रही हैं। गर्मी के कपड़ों सहित डिजायनर कपड़े महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी लोग उठा रहे हैं। मेले में प्रवेश शुल्क 20 रुपए है। आटो जोन में विभिन्न कंपनियों के कार को प्रदर्शित किया गया है। 

लोग इन कारों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, फेयर में कई स्टालधारकों द्वारा बेहतरीन आॅफर भी दिये जा रहे हैं। फर्नीचर इंटीरियर हॉल में नाइटवेयर पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कॉटन क्राफ्ट में कई उत्पादों पर 20 प्रतिशत, बबलू फाउंटेन व सिकरी हैंडक्राफ्ट में 20 प्रतिशत, नदीम मार्बल के स्टॉल पर 20 प्रतिशत तक का लाभ उठाया जा सकता है। 

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि ट्रेड फेयर में आने वालों की रूचि दिख रही है। लोग परिवार के साथ आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।  

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया ट्रेड फेयर का भ्रमण

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा गुरूवार को ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। उनके आगमन पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने उनका स्वागत करते हुए ट्रेड फेयर के आयोजन के बारे में बताया।

केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न् स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर के आयोजन का फायदा आम लोगों के साथ उत्पादों को भी मिलता है। 

मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेश अगवाल, रोहित पोद्दार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, सदस्य नवजोत अलंग, प्रमोद सारस्वत, आरके चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, झारखंड भाजपा के नए संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, दीपक बंका भी ट्रेड फेयर पहुंचे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,095