टीम एबीएन, रांची। वेकअप इंडिया फाउंडेशन रांची चैप्टर के द्वार रक्त दान शिवर का आयोजन लालपुर में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खून की कमी न हो... था। इस कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के फाउंडर श्री सुयश वर्मा जी ने आये सभी चिकित्सा कर्मी को फूल का भेट देकर किया।
आयोजित शिविर में लोगों के बढ़ चर कर हिस्सा लिया जिसमे 60यूनिट खून का दान किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुभाष्री कर ने सभी रक्तदाता को धन्यवाद देते हुए कहा की हमलोग आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।
मौके पर ऋषि, शुभम, अनुशील, प्रियम, ईशा, अर्पण, वैभव, अदिति, अनुष्का, साई अदिति, रितुपर्णा, रिया आदि वोलेंटियर मोजूद थे।