केदारनाथ में बर्फबारी, लैंडस्लाइड का भी खतरा
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम के कारण श्रीनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा रोक दी है। श्रीनगर एसएचओ रवि सैनी ने बताया कि यात्रियों को श्रीनगर में ठहरने का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यात्रियों से मौसम साफ होने पर अपनी यात्रा जारी रखने की अपील की जा रही है। वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया।
चमोली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली चमोली क्षेत्र के बाजपुर में पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से चार धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं।