Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

28 से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
28 से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। देखो अपना देश के तहत अब पुणे से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी की यात्रा की जा सकेगी। इस यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 28 अप्रैल से होगी। तीर्थ यात्रा में पुरी, कोलकाता, गया, वाराणसी और प्रयागराज के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

पर्यटक, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क मंदिर, पुरी स्थित लिंगराज मंदिर, कोलकाता में काली बाड़ी और गंगा सागर, गया में विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और प्रयागराज में त्रिवेणी संगम देख सकेंगे। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रेलवे थीम आधारित ट्रेन चला रहा है। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। सात स्लीपर श्रेणी कोच, थ्री एसी, थ्री टियर और फर्स्ट एसी, टू टियर कोच से इस ट्रेन को लैस किया गया है, ताकि सभी वर्ग के लोग यात्रा का लुत्फ उठा सकें। रेलवे ने तीन श्रेणियों में इकॉनमी, कंफर्ट और डीलक्स टूर पैकेज की पेशकश की है। इकॉनमी श्रेणी में 750 यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन