Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के तत्वावधान में आज कांके रोड स्थित कृषि भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें अध्यक्ष मनोज सिंह, संयोजक दिलीप राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पांडे, सचिव विकास चौधरी, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र ठाकुर, विक्रम शर्मा, सुनील सिंह, विनोद पांडे, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रवक्ता नरेंद्र पांडे, संगठन मंत्री रजनीश राय आदि ने भाग लिया और आगंतुक में श्री विकास सिंह - चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष, प्रखर नेत्री सीमा शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू, भाजपा नेता शिव कुमार सिंह, संवेदक बीरेन सिंह, सुनील कुमार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हम लोग समाज के आखिरी छोर तक जाकर के और समाज का विकास करने को तत्पर हैं।

संगठन को प्रवक्ता नरेंद्र पांडे, नेत्री श्रीमती सीमा शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू एवं विकास सिंह ने संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवनी एवं उनके आदर्शों पर चर्चा की। आचार्य पंडित अर्जुन मिश्रा जी के द्वारा भगवान परशुराम जी का विस्तृत पूजन कराया गया एवं आरती में 300 लोगों से अधिक की उपस्थिति रही और सबने फिर मिलकर स्वरुचि भोज का आनंद लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,354