Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

एक सब्जी ऐसी, जिसकी कीमत बाइक जैसी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक सब्जी ऐसी, जिसकी कीमत बाइक जैसी...
विज्ञापन
  • ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, इतनी कीमत में आप खरीद लेंगे अच्छी सी बाइक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मार्केट में हर तरह की सब्जी मिलती है। सभी सब्जियों का स्वाद अलग-अलग होता। किसी सब्जी में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, तो किसी में विटामिन बी और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि सभी सब्जियों की कीमत में भी अंतर होता है। किसी की कीमत कम होती है तो किसी की बहुत ज्यादा।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बतायेंगे, जिसकी कीमत सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा। आपके पैरों तले जमीन खिसक जायेगी। इतनी कीमत में आप एक बाइक खरीद सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हॉप शूट्स के बारे में। इस सब्जी की खेती ठंडे देशों में होती है। इसका उपयोग बीयर बनाने में जमकर किया जाता है। हॉप शूट्स हरे रंग का होता है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

कहा जाता है इसकी फसल बहुत लंबे समय के बाद तैयार होती है। इसलिए, टाइम टेकिंग ज्यादा होने की वजह से बहुत से किसान इसकी खेती करने से परहेज करते हैं। साथ ही हॉप शूट्स की कटाई के दौरान किसानों को बहुत अधिक दिक्कत होती है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फसल के तैयार होने में 3 साल का समय लगता है। 

साथ ही हॉप शूट्स की कटाई के दौरान भी बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। इस सब्जी के फूल को हॉप कॉन्स कहते हैं। इसका उपयोग कई रोगों के इलाज में भी किया जाता है। इसके फूल से जहां बीयर बनायी जाती है। वहीं टहनियों से लजीज सब्जी बनती है, जिसको खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स मिलते हैं। साथ ही शरीर चुस्त- दुरुस्त और मजबूत रहता है।

हॉप शूट्स का सेवन करने से कई बीमारियों से निजात मिलती है
मार्केट में हॉप शूट्स की कीमत 90 हजार से 1 लाख रुपये के बीच हमेशा रहती है। कई बार तो उत्पादन प्रभावित होने के बाद यह इससे भी महंगा हो जाता है। ऐसे हॉप शूट्स का स्वाद तीखा होता है। इसका यूज अचार बनाने में किया जाता है। ब्रिटेन और जर्मनी में इसकी खेती बहुत अधिक होती है। 

हालांकि, पहले हिमाचल प्रदेश में किसान इसकी खेती करते थे। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि हॉप शूट्स का सेवन करने से शरीर में टीबी के खिलाफ एंटीबॉडी बनता है। इसके अलावा हॉप शूट्स की सब्जी खाने से अच्छी नींद आती है। साथ ही घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,075