Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

देखें आरबीआई की लिस्ट : मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देखें आरबीआई की लिस्ट : मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। बैंकों से हर व्यक्ति का कहीं न कहीं जुड़ाव होता है। इसलिए सभी को जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताकि लोग समय रहते अपने काम छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही प्लान करें। 

आरबीआई के मुताबिक मई 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन 12 छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार व रविवार भी शामिल है। यदि आपका बैंक संबंधी कोई काम छुट्टियों के दिन फंस रहा है तो समय रहते निपटा लें, अन्य़था परेशानी आ सकती है।

क्षेत्रीय आधार पर रहती हैं छुट्टिय़ां 

दरअसल, बैंकों की अधिकतर छुट्टियां क्षेत्र के आधार पर भी रहती है। जैसे 1 मई का महाराष्ट्र दिवस है। इसलिए 1 मई की छुट्टी केवल महाराष्ट्र राज्य में ही रहेगी। अन्य पूरे देश में बैंक यथावत खुलेंगे। ऐसे ही कई अवकाश होते हैं, जिन्हें क्षेत्रीय आधार पर ही समेटा गया है। 

बता दें कि मई 2023 में केवल 12 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार मई 2023 में कुल छुट्टियां भी 12 ही निर्धारित की गयी हैं।

छुट्टियों की लिस्ट 

  • 1 मई दिन सोमवार को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इसलिए केवल महाराष्ट्र में ही बैंक छुट्टी रहने वाली है। 
  • 5 मई को बुद्ध पुर्णिमा के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। 
  • 9 मई को गुरू रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस है। इसलिए सिर्फ सिक्किम में ही बैंक बंद रहेंगे। 
  • 22 मई 2023 को सोमवार है। लेकिन महाराणा प्रताप गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 24 मई को काजी नजरूल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में  बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,794