- मुखिया ने मृतक के आश्रित को आर्थिक मदद के साथ बेटी की विवाह और पढ़ाई का लिया जिम्मा, ग्रामीणों ने की सराहना
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव अपनी बेबाक छवि और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते है। मुखिया हरपल अपने पंचायत के लोगों के सुख दुख में शामिल रहते है।
पंचायत के जरगा में सरजू पासवान (40 वर्ष) की मौत बीमारी के कारण हो गई थी जिनके ब्रह्म भोज में मुखिया और अजीत कुमार शामिल हुए। मृतक की दो बेटी है जिनमें एक की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी अभी बारहवीं की पढ़ाई कर रही है।
मुखिया ने तत्काल मृतक की पत्नी रीना देवी को पांच हजार एक सौ रुपैये की आर्थिक सहायता देते हुए मृतक की छोटी बेटी की पढ़ाई और विवाह का सारा खर्च उठाने का वादा किया।
प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी अजीत कुमार ने भी अपने तरफ से पांच हजार एक सौ रुपैये का सहयोग पीड़ित परिवार को किया मुखिया की इस पहल का पुनाई पंचायत के साथ-साथ पूरे प्रखंडवासी सराहना कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया अनिल और समाजसेवी अजीत ने परिवार की आर्थिक मदद के साथ बिटिया की पढ़ाई और विवाह की जिम्मरवारी लेकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिसे करने में अच्छे अच्छे लोगो के पसीने छूट जाते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह सामजसेवी अजित कुमार उप मुखिया प्रदीप यादव सहित कई लोग शामिल थे।