टीम एबीएन, रांची। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मण्डल, रांची का श्रीहनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आगामी दिनांक 6 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर मे श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंसीधर अडूकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक धर्म चंद शर्मा ने बताया कि प्रात: 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री हनुमान महोत्सव मे नयनाभिराम झाँकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को प्रात: 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान श्रीकिशन शर्मा सहपत्नी प्रज्ज्वलीत करेंगे।
प्रात:9 बजे से सामूहिक सस्वर सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन श्री जनार्धन जी जोशी के द्वारा किया जायेगा, सायं 4 बजे से 108 सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का वृहत आयोजन किया गया है साथ ही भक्तो के द्वारा छप्पन भोग व सवामणी भोग भी लगाया जायेगा। ततपश्चात संध्या 5 बजे से राँची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रवाहित की जाएगी एवं रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा ।
ज्ञातव्य हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण मे श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 मे प्राण प्रतिस्थापित है। विगत 27 वर्षो से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ एवम शनिवार को खिचड़ी वितरण व भजन कीर्तन होता है। ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित इस मंदिर मे श्रधालुओ भक्तो का तांता लगा रहता है एवम मनोकामना पूर्ण होती है। साक्षात जागृत दरबार है सालासर बालाजी।
कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव मे जो भी श्रधालु सवामणि भोग लगवाना चाहते है 1500 की सहयोग राशि देकर बालाजी को अर्पित कर सकते है, सुंदरकांड पाठ के पर्चि 11 रुपये एवम हनुमान चालीसा पाठ पर्ची 11 रुपये सहयोग शुल्क मात्र देकर प्राप्त कर सकते है।
महोत्सव को सफल बनाने में रमेशचंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा (टोली), सचिव किशन लाल शर्मा, अमित शर्मा, पायल शर्मा, पिंकी शर्मा, अमृता शर्मा, अनीता शर्मा, वीणा शर्मा, अनीता शर्मा, अरुण जोशी, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली), गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू) , सुनील शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन माटोलिया आदि सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा (मो- 9835903000) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।