Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

89 पैसे में मिलेगा पैरासिटामोल दो रुपये में मेटफार्मिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
89 पैसे में मिलेगा पैरासिटामोल दो रुपये में मेटफार्मिन
विज्ञापन
  • जरूरी दवाओं की कीमतों में 17% तक कमी

एबीएन सोशल डेस्क। दवाइयों की दुकानों पर अब एक रुपये से भी कम कीमत में पैरासिटामोल दवा उपलब्ध होगी। जरूरी दवाओं की सूची में संशोधन के बाद अब तक 651 दवाओं की कीमतें घटी हैं। पैरासिटामोल की एक गोली 89 पैसे और मधुमेह टाइप-2 के रोगियों के लिए मेटफार्मिन दो रुपये में मिलेगी। 200 से ज्यादा दवाओं की कीमतें अगले 15 से 25 दिन में कम होने वाली हैं।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने दावा किया कि जरूरी दवाओं की कीमताें में 17 फीसदी तक गिरावट आई है। पैरासिटामोल  500 एमजी की गोली 12 फीसदी तक सस्ती हुई है। उच्च रक्तचाप, हृदयाघात जैसी जटिलताओं में उपयोगी टेल्मिसर्टन दवा 7.65 फीसदी तक सस्ती हुई है। मेटफार्मिन की कीमत में 5.63 फीसदी की कमी आई है। पहले मेटफार्मिन 2.13 रुपये और टेल्मिसर्टन 40 एमजी की एक गोली 7.32 रुपये में मिलती थी। एनपीपीए के मुताबिक, दवा मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के तहत सरकार हर साल कीमतों की समीक्षा करती है। 

नवंबर, 2022 में आवश्यक दवाओं की सूची में संशोधन किया गया था। इस सूची में 870 तरह की दवाएं शामिल हैं। इनमें से 651 दवाओं की कीमतें कम हुई हैं। एक अप्रैल से आवश्यक दवाओं की अधिकतम कीमत में 12.12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई, पर संशोधित सूची की समीक्षा के चलते दवाएं सस्ती हुई हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,115