Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

हजारीबाग : खजूर (रविवार) पर मसीही समुदायों ने निकाली शोभा यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : खजूर (रविवार) पर मसीही समुदायों ने निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। आरसी मिशन कैथोलिक आश्रम चर्च में खजूर रविवार धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समुदाय ने कैथोलिक आश्रम से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शोभा यात्रा निकाली। यात्रा के समय सभी के हाथों में खजूर की डालियां थीं।

बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में प्रभु का रुपांतरण महागिरजाघर में खजूर डाली की पवित्र जल से आशीष के साथ शुभारंभ किया गया। बिशप आनंद जोजो पल्ली पुरोहित फादर अंटोनी, फादर रेमंड सोरेंग, फादर विजय, फादर प्रदीप, फादर अब्राहम ने मिस्सा पूजा संत राबर्ट मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुरू किया। प्रभु ईशू के येरुसलेम में प्रवेश करने पर मसीही समाज ने स्वागत किया।

विज्ञापन