एबीएन सोशल डेस्क। दूध की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को पहले ही परेशान कर रखा है। अब देश की बड़ी कंपनी अमूल ने ग्राहकों को एक बार फिर झटका देते हुए अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने का फैसला किया है।
कंपनी ने गुजरात में दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नयी दरें आज यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं।