टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से इम्पैक्ट इंडिया फाउंड 5 लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत चंदवारा प्रखण्ड कद पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 5 अप्रैल से शुरू होने वाले 20 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा शनिवार को उप विकास आयुक्त ऋतुराज पिपराडीह स्टेशन पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए नोडल पदाधिकारी से अब तक हुए तैयारियों की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिये।
इसके अलावे डीडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जानकारी लेते हुए केंद्र की साफ सफाई, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत पिपराडीह स्टेशन पर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस हेल्थ कैम्प में 5 से 10 अप्रैल तक आंखों की जांच व मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा।
12 से 16 अप्रैल तक कान की जांच व सर्जरी, 18 से 20 अप्रैल को मुड़े पैर की जांच व सर्जरी, 5 से 10 अप्रैल को दांतों की जांच एवं उपचार, स्तन और ग्रीव्स 5 कैंसर की जांच की जायेगी।