Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सक्सेस स्टोरी... फुलो-झानो आशीर्वाद योजना ने गीता देवी कोई बनाया आत्मनिर्भर

सक्सेस स्टोरी... फुलो-झानो आशीर्वाद योजना ने गीता देवी कोई बनाया आत्मनिर्भर
विज्ञापन

लाभुक नाम : गीता देवी
पति का नाम : सरयू उरांव 
एसएचजी : सराईत आजीविका सखी मंडल
गांव : कुर्से
पंचायत : हेसल
प्रखंड : लोहरदगा
जिला : लोहरदगा

टीम एबीएन, लोहरदगा। गीता देवी जिला के सदर प्रखंड के हेसल पंचायत के कुर्से गांव की रहने वाली हैं। वे वर्ष 2017 से महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। फुलो-झानो आशीर्वाद योजना का लाभुक बनने के बाद उनकी स्थिति पहले से काफी अच्छी है। हँड़िया-दारू बिक्री का काम छोड़ इस योजना से जुड़ीं और ऋण लेने के बाद एक गाय खरीद कर दूध बेचने का कार्य करने लगीं। अब वह प्रतिमाह 12-15 हजार रुपये आसानी से कमा लेती हैं।

गीता बताती हैं कि उनके पास खेती योग्य भूमि काफी कम है जिसका कुछ खास लाभ उन्हें नहीं मिल पाता था। आय का कोई साधन नहीं होने की वजह से कोई न कोई सहारा चाहिए था। इसी दौरान वे हंड़िया-दारू निर्माण व बिक्री करने वाली अन्य महिलाओं के संपर्क आयीं और खुद इस कार्य को करने लगीं। इससे ना सिर्फ अपराध होता था बल्कि सामाजिक रूप से बहिष्कृत सी हो गयी थीं।

परिवार को हेय दृष्टि से समाज देखता था। गीता ने इस पीड़ा से पाने की सोची और समाज के साथ चलने की ठानी। अंततः वे सराईत आजीविका सखी मंडल जुड़ी और इसके अंतर्गत ऋण प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त की।

 इसी दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा फुलो-झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत किये जा रहे आर्थिक सहयोग के बारे जानने का मौका मिला और वे इसकी लाभुक बनीं। आज गीता का जीवन बदल गया है। वे अपनी मेहनत व लग्न से परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। उनके परिवार पति, चार बच्चे और सास-ससुर रहते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.