Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नवरात्र : 2.45 लाख श्रद्धालु पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नवरात्र : 2.45 लाख श्रद्धालु पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। अब तक चैत्र नवरात्रों के दौरान 2.45 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर नमन कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। 9 नवरात्रों में यह आंकड़ा 3 लाख के पार होने की संभावना है।

पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्र पर 33,850 श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष नमन किया था। दूसरे नवरात्रे पर 32,678 श्रद्धालुओं ने मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया तो वहीं तीसरे नवरात्रे पर 33,400, चौथे पर 40,000 श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन किया वहीं 5वें नवरात्रे पर 43,000 श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन में नतमस्तक हुए।

सोमवार को 35,000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किये तो मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 30,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पर्ची आरएफआईडी लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,092