Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा झांकी निकालेगी नारी सेना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा झांकी निकालेगी नारी सेना
विज्ञापन
  • पुरानी कमेटी भंग, नयी कमेटी में पूनम अध्यक्ष और सागर वर्मा बने संयोजक 

टीम एबीएन, रांची। नारी सेना श्री महावीर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नारी सेना के केंद्रीय कार्यालय में कमला शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, सागर वर्मा, शिव किशोर शर्मा, सुरज सिंह भवानी, महेश चंद्र, राज वर्मा, हरिनाथ साहू, राजू साहू, नमन भारतीय आदि उपस्थित थे। 

बैठक में महापर्व रामनवमी पूजा के अवसर पर धूमधाम से शोभायात्रा झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही नारी सेना श्री महावीर मंडल की पुरानी कमेटी को भंगकर सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया।

नयी कमेटी में शंकर सिन्हा, मुन्ना शर्मा, संजय सिंह लल्लू एवं युवराज पासवान को संरक्षक, सागर वर्मा को संस्थापक संयोजक, पुनम सिंह को अध्यक्ष, किरण देवी को कार्यकारी अध्यक्ष, शिव किशोर शर्मा को प्रवक्ता, गीता देवी, रानी राणा, शांति देवी को संगठन मंत्री, कमला शर्मा को मंत्री, सुचित्रा देवी, कुमारी अनिता को सह मंत्री, रूपा देवी, रेणु सिंह, पुष्पा सिंह, रूपा देवी को उपाध्यक्ष, कामिनी सिंह को मीडिया प्रभारी तथा सोनी कुमारी, ममता कुमारी, आदिति सिंह, अनुपमा सिंह, शोभा देवी, सरिता देवी, पूजा देवी, संध्या देवी, कुमकुम, सुमन देवी, उमा देवी, मोनी देवी, पुतुल देवी, रीना देवी, लक्ष्मी देवी, सोना कुमारी, ललिता देवी, रागिनी देवी, मुन्नी देवी, मिंटू देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, तारा देवी, दुर्गा देवी, तारा देवी, रितिका कुमारी, वेदिका कुमारी, प्रीति कुमारी, बबीता कुमारी, राखी राय, ममता यादव, नीला खालको, कल्याणी देवी, अनिता देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,559