Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मागे पर्व सह मागे मिलन समारोह में ग्रामीणों के साथ झूमे विजय गागराई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मागे पर्व सह मागे मिलन समारोह में ग्रामीणों के साथ झूमे विजय गागराई
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। बंदगांव प्रखंड के लांडुपोदा पंचायत के बेंगटागर में मागे पर्व सह मागे मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा विजय सिंह गागराई शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा विजय सिंह गागराई ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज का महान पर्व है। यह पर्व आदिवासी परंपरा और संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ी हुई है। यह त्यौहार आदिवासी बहुल हर गांव में मनाया जाता है। कहा कि त्योहार के माध्यम से परिवार का एक दूसरे से परिचय  होता है। 

उन्होंने कहा इस मागे मिलन समारोह में दूरदराज से समाज के लोग सपरिवार उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा मागे मिलन समारोह में शामिल युवा पीढ़ी अपनी पुरानी परंपरा को भूलना नहीं चाहती है। ऐसे आयोजन के जरिए हम अपनी संस्कृति को कायम रखते हैं। 

नई पीढ़ी को समझने का मौका मिलता है। महिलाएं एवं पुरुष कार्यक्रम में परंपरागत वस्त्र पहनकर मांदर ढोल नगाड़ों की थाप पर एक दूसरे के साथ मिलकर अपनी पारंपरिक लोक नृत्य किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देउरी मगेंदर हाइबुरु, ग्राम मुंडा समूयल होनहागा, नंदू पूर्ति, टीपन होनहागा, विस्वानाथ होनहागा, सदन होनहागा, राजेंद्र होनहागा, नरसिंह कोड़ा, बुधराम कंडियांग समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,342