टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी समाज रांची की बेटी कुमारी दिव्या माहेश्वरी, झारखंड एसिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की परीक्षा पास कर माहेश्वरी समाज का गौरव बढ़ाया है।
दिव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची के सेंट एंथोनी स्कूल एवं डीएवी हेहल से ग्रहण की तथा कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। तत्पश्चात रांची के छोटा नागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।
कुमारी दिव्या माहेश्वरी श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व सचिव स्वर्गीय श्री गोपी कृष्ण बियानी की सुप्रोत्री एवं श्रीमती वीणा-राजेश माहेश्वरी की सुपुत्री है।
श्री माहेश्वरी सभा रांची अपनी तीनों इकाई के सभी सदस्यों के साथ सुश्री दिव्या माहेश्वरी को हार्दिक बधाई एवं अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देती है।