टीम एबीएन, रांची। आनंदम के अनन्य सहयोगी श्री अतुल मलिकराम अपने एनजीओ बीइंग रिस्पॉन्सिबल के माध्यम से ग्रीष्म रितु में भूखे और प्यासे बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरों एवं दाने के बर्तन एवं पैकेट का निशुल्क वितरण कर एक दयापूर्ण कार्य रहे हैं।
श्री अतुल मलिकराम और उनकी सहयोगी सुरभि चौरसिया आज आनन्दम के जन्मदिन एवं होली मिलन समारोह में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने जन्म दिन मनाने वाले सदस्यों का शॉल, मोती माला एवं बीइंग रिस्पॉन्सिबल की कैप भेंट देकर जन्म दिन समारोह को विशिष्ट बना दिया।
साथ ही उन्होंने सभी जन्म दिन मनाने वाले सदस्यों को मिट्टी का सकोरा, दाने का बर्तन एवं दाने के पैकेट की किट भी भेंट की, जिसका उपयोग ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के भोजन और पानी की व्यवस्था के लिया लिया जा सकेगा। यह पक्षियों के प्रति एक पुण्य का कार्य होगा।
श्री अतुल मलिकराम एवं उनकी टीम उइसी प्रकार की सम्पूर्ण किट आनन्दम के बाकी सदस्यों में वितरण के हेतु शीघ्र व्यवस्था करेंगे ताकि अन्य सभी सदस्य भी इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दे सकें। श्री अतुल मलिकराम एवं उनकी सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई दी।