- मां मथुरासिनी महोत्सव को ले माहुरी भवन में भजनों के आयोजन में झूमें श्रद्धालु, नृत्य नाटिका और महाआरती बनी आकर्षण
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहुरी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूजा अर्चना पंडित अखिलेश्वर पांडेय ने करायी।
यजमान के रूप में नीरज अठघरा व रीता अठघरा शामिल हुए। सवा 7 घंटे तक चले इस भजनों के कार्यक्रम में स्थानीय एवं बहार के कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति किया। समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी ने गणेश वंदना के साथ भजनों न कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद विनोद चौरसिया ने ओ पालन हारे निर्गुण ओ न्यारे... सतेंद्र सिन्हा ने संकट हरनी मंगल करनी जय मां मथुरासिनी.... संतोष कपसीमे ने सजा दो घर को गुलसन सा मेरे सरकार आए हैं..., पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अछूतम केशवम कृष्ण दामोदरम... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि समाज चिंतक उपाधि प्राप्त बनवाली राम भदानी शामिल हुए। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के बाद शक्ति की देवी मां भगवती का दिन बसंती दुर्गा पूजा शुरू होने वाली है और मां के नौ स्वरूपों में सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना नौवें दिन होती है।
सिद्धिदात्री की पूजा से यश बल और धन की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि सिद्धिदात्री की उपासना स्वयं देवों के देव महादेव शिव भी करते रहे हैं। उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से जहां समाज के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वहीं छुपी प्रतिभाएं भी सामने आती है।
मां के महोत्सव पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओ को शुभकामनायें दी। मौके पर महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद कलकत्ता से आये नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के अलावा संध्या में डांडिया नृत्य एवं महाआरती आकर्षण का केंद्र रहा।
मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांड्या, सचिव ललित सेट्ठी, नरेंद्र झांझरी, सरोज जैन, गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, श्री राम संकीर्तन मंडल के सचिव अरविंद चौधरी, संरक्षक राजेश कपसीमे, माहुरी वैश्य मंडल के उपाध्यक्ष विनोद भदानी, दयानंद पवनचौदह, सचिव संजय तर्वे, संगठन सचिव विशाल भदानी, अरविंद एकघरा, सहसचिव सोनल पहाड़ी, कोषाध्यक्ष विजय वैश्यकियार, बालिका समिति अध्यक्ष अंकिता एकघरा, सचिव अंजलि अठघरा, स्मृति ब्रहपुरिया,नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार, सचिव साहिल भदानी, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा, नितेश कुमार निक्की, दिलीप अठघरा, दिलीप ब्रहपुरिया, पप्पू भदानी, ज्योति पहाड़ी, भानु प्रसाद, अमन कपसीमे, विनीत पहाड़ी, राहुल कपसीमे, राजन भदानी, कुमकुम भदानी, प्रो राखी भदानी, पूर्णिमा सेठ, निशा कपसीमे, मिनी कपसीमे, सुनीता सेठ, कविता आर्या, शालिनी तर्वे आदि मौजूद थे।
आज होगा छात्र सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम
मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर गुरुवार को स्थानीय श्री माहुरी भवन में छात्र सम्मान का आयोजन व समाजिक सभा का आयोजन होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नवादा जेल अधीक्षक अजित कुमार वैश्यकियार एवं कोडरमा स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।