- कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कमेटी गठित
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रामनवमी पर्व को लेकर 19 मार्च को महात्मा गांधी चौक के निकट चैता कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें बिहार के कलाकर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बैठक वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर पांडेय और संचालन बालगोविंद मोदी ने किया।
मौके पर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष रामानुज पांडेय, उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय, उपेंद्र पांडेय, महासचिव बालगोविंद मोदी, सचिव मुरली पांडेय, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र मोदी, मंच प्रभारी धीरज पांडेय तथा कार्यक्रम प्रभारी दशरथ मोदी और राजेंद्र सिंह चुने गये।
नव निर्वाचित अध्यक्ष रामानुज पांडेय और महासचिव बालगोविंद मोदी ने कहा कि कला संस्कृति को बढावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संतोष वर्णवाल, गौरव कुमार, सुबोध पांडेय, हर्ष वर्घन, भरतलाल पांडेय, दिलीप राम, अमित पांडेय, अशोक राय, बबलू सिन्हा, मुन्ना मोदी, वीरेंद्र महतो, विनोद कुमार तथा राजू यादव को रखा गया है। बैठक में कई स्थानीय लोग मौजूद थे।