टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच ईकाई प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में रविवार को यदुटांड स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में गौ आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मंच के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने गौमाता को चोकर 108 किलो गोभी के अलावा रोटी सहित अन्य सामग्री खिलाया।
प्रेरणा शाखा के अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि गौसेवा सच्ची सेवा है और गौमाता के प्रेरणा शाखा समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित करता है। सचिव नेहा हिसारिया कार्यक्रम की परियोजना निर्देशक शालु चौधरी ने कहा कि गौ की सेवा कर हम राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की गौशाला में गौ माताओं के लिए 11 सौ रुपये में 550 रोटी आप अपने हाथों से खिला सकते है। इसके लिए अपने जन्म दिन शादी के सालगिराह व अन्य शुभकार्य पर इस मुहिम से जुड़ें। इसके लिए प्रेरणा शाखा को एक दिन पहले बुकिंग कराये।
उन्होंने बताया कि प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्धेश्य मानव सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों की सेवा करना भी है। गर्मी माह में छतों पर सीकारो में पानी रखने एवं सड़कों पर पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध कराने का कार्यक्रम चलाया जायेगा। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढाओं के तहत छात्राओं के बीच पाठ सामाग्री का भी वितरण किया जायेगा।
प्रेरणा शाखा के द्वारा 15 मार्च को नयी कमेटी के गठन किया जायेगा और इस दिन शाखा के पदाधिकारी सदस्येां का जन्मदिन शादी का शालगिराह पर केक काटा जायेगा तथा 18 और 19 मार्च को धनबाद में आयोजित होने वाल प्रांतीय अधीवेशन युवा समागम आह्वान में शाखा के पदाधिकारी व सदस्यगण हिस्सा लेने धनबाद रवाना होंगे। इधर कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ममता बंसल मिनी हिसारिया, सरिका लढठा, मीना हिसारिया मौजूद थी।