Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

समाजसेवी तुषार कांति शीट को बेस्ट सोशल वर्कर आफ द ईयर का सम्मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाजसेवी तुषार कांति शीट को बेस्ट सोशल वर्कर आफ द ईयर का सम्मान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शहर के लोकप्रिय समाजसेवी व विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट को बेस्ट सोशल वर्कर आफ द इयर के सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योग मंत्रालय के अधीनस्थ नीति आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान सोशली प्वाइंट फाउंडेशन (निबंधित) ने दिया। श्री शीट को प्राइड आफ इंडिया अवार्ड मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। 

गौरतलब है कि श्री शीट झारखंड के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक -आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें देश की विभिन्न नामचीन संस्थाओं ने भी सम्मानित किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,853