टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर सूरज संगम रांची की बैठक शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंगलवारी शोभायात्रा 14, 21 और 28 मार्च को आयोजित की जायेगी।
मंगलवारी शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर महावीर चौक पर निकाली जायेगी। साथ ही श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।