टीम एबीएन, रांची। स्वर्गीय पंडित रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना, स्वरात्मिका के स्मृति में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह को लेकर पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक ध्रुपद गायक स्वरात्मिका गया घराना के उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च दिन रविवार स्थान रांची रातू रोड साक्षी उपवन में होने जा रहा है। जिसका समय दोपहर 2 बजे से रखा गया है। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप मेें रांची, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल जी एवं रंजीत कुमार राव केंद्र प्रमुख दूरदर्शन रांची होंगे।
पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर संतोष नाहर(वायलन) दिल्ली, श्री कृष्ण मोहन पाठक (ध्रुपद) गया, पंडित राज कुमार झा (पखावज) अयोध्या, श्री अनीश कुमार मिश्रा (सारंगी) बनारस, श्री विनोद पाठक (ध्रुपद गायन) पटना, संदीप चटर्जी (तबला) रांची, सुरेश प्रसाद गुप्ता (ध्रुपद) रांची, श्रवण कुमार पाठक (पखावज) रांची, सिरखत करेगें।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री मृणाल पाठक, मनीष, कन्हैया पाठक, ऋतिक कर्ण पाठक, अंबर अवनिश, रोहित कुमार पाठक, बसंत कुमार, ऋषभ कुमार, अभिजीत, अंबर अवनिश, राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुट्टू जी लगे हुए हैं।