Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

महिलाएं सृजन की शक्ति : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिलाएं सृजन की शक्ति : संजय सेठ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लायंस इंटरनेशनल के मार्गदर्शन और कई सेवाओं  में से एक महिलाओं के स्वस्थ्य संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। इस उद्देश्य की पूर्ति होने से लायंस क्लब आॅफ रांची ईस्ट के लिए आज का दिन बहुत खास है। 

आज एक बहुप्रतीक्षित स्थायी परियोजना वनिता कुटीर उद्योग (सेनेटरी पैड बनाने का एक उद्योग), गांधी नगर, कांके रोड, रांची का उद्घाटन रांची सांसद संजय सेठ ने किया। उन्होंने कहा कि एक लायन सदस्य होने के नाते ऐसी सेवाएं मेरे दिल से जुड़ी हुई हैं। 

महिलाएं राष्ट्र के विकास मे सहायक हैं और उनमें सृजन की शक्ति है। इस परियोजना का  लाभ महिलाओं को अवश्य मिलेगा। इस परियोजना के प्रायोजक बंसल परिवार के सोहन लाल बंसल हैं। 

मौके पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, प्रथम उप जिलापाल कमल जैन, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, अनुपमा लोचन, अध्यक्ष अध्यक्ष  रतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारतेंदु झा, सचिव सुनील माथुर, कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, परियोजना प्रभारी सुनीता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, रवि आनंद, राम कृष्ण सहित कई सदस्य वहां मौजूद थे। यह जानकारी क्लब के उपाध्यक्ष भारतेंदु झा ने दी।

विज्ञापन