Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 239
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

12,00,000 दीयों से आज जगमग होगी रामनगरी, बनेगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
12,00,000 दीयों से आज जगमग होगी रामनगरी, बनेगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। दीपोत्सव पर राम नगरी अयोध्या रोशनी से पहले से ही नहायी हुई है। लेकिन आज रात एक साथ जलते हुए 12 लाख दीये अमावस्या की रात को चुनौती देते नजर आयेंगे। विकास के नये आयाम गढ़ने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली पर भी रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। आज छोटी दीवाली के मौके पर अयोध्या राम की पैड़ी पर 12 लाख दिये जलाए जलाकर योगी यह रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। 12 लाख दीयों में 9 लाख दीये सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी और 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों को रोशन करेंगे। इस आयोजन का गवाह होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम अयोध्या नगरी में मौजूद रहेगी और विश्व रिकॉर्ड बनते हुए देखेगी। बता दें, विश्व रिकॉर्ड कायम करने के लिए मिट्टी के दीये को कम से कम 5 मिनट तक जलना होगा। अयोध्या में इस समय पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। चूंकि राम मंदिर के कारण अयोध्या विशिष्ट नगरी में शुमार है, इसलिए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। मुख्यमंत्री के आयोजन के कारण नया घाट से राम की पैड़ी तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है। सरयू पर बने पुराने पुल पर भी आवागमन बंद किया गया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव की शुरुआत की थी। सर्वप्रथम दीपोत्सव का आयोजन 51 हजार दीयों के साथ हुआ था। इसके बाद 2019 में 4 लाख मिट्टी के दीयों को रौशन कर दीपोत्सव मनाया गया था। वहीं 2020 में 6 लाख दीये सरयू के तट पर जलाये गये थे। अब एक बार फिर साल 2021 में योगी आदित्यनाथ सरकार विश्व रिकॉर्ड कायम करने के लिए दीपोत्सव में 12 लाख से ज्यादा दिये रोशन करने जा रही है।
विज्ञापन