Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कल से लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल से लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कृषि विज्ञान मेला इस बार दो से चार मार्च तक पूसा में आयोजित किया जायेगा, जिसमें नवीनतम कृषि तकनीक प्रदर्शित की जायेगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में मेले की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मेले का उद्घाटन करेंगे।

इस बार मेले का विषय श्री अन्न द्वारा पोषण और खाद्यान्न सुरक्षा रखा गया है। श्री अन्न में शामिल आठ अनाज प्रतिकूल जलवायु में भी बेहतर पैदावार देते हैं। ये पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फालिक एसिड उपलब्ध कराते हैं। 

डॉ सिंह ने बताया कि मेले के दौरान श्री अन्न से संबंधित सभी पक्षों को बुलाया गया है जिनमें वैज्ञानिक, किसान, किसान उत्पादक समूह और स्टार्ट अप भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को बासमती धान की नवीनतम किस्म पूसा बासमती 1847, 1885 और 1886 का बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा। 

पिछले साल किसानों को इन किस्मों का बीज एक एक किलो उपलब्ध कराया गया था जिससे 400 से 500 किलो बीज तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि धान की इन किस्मों पर झुलसा रोग का कोई प्रभाव नहीं होता है जिससे कीटनााशकों के छिड़काव की जरुरत नहीं होती है। इससे प्रति हेक्टेयर किसानों को करीब 3000 रुपये की बचत होती है। 

इस बार मेले में गेहूं, सरसों और चने की नयी प्रजातियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। कुछ फलों के पौधे भी उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेगे। बिहार और कुछ अन्य राज्यों के किसान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर किसान गोष्ठी और कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,078