Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जानें मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
  • देखें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें अपना बैंक का काम

एबीएन सोशल डेस्क। मार्च का महीना अब बस आने ही वाला है। आरबीआई ने मार्च में पड़ने वाले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है जिसके मुताबिक, मार्च के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च के महीने में होली, नवरात्र, राम नवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में भी अलग-अलग दिन अवकाश रहते हैं। हालांकि इसका असर पूरे देश में नहीं रहता है। अगर आपको मार्च में बैंकों में कुछ जरूरी काम पड़ने वाला है, तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

यह रही लिस्ट, मार्च 2023 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 3 मार्च, 2023 : चापचर कुट
  • 05 मार्च, 2023- रविवार अवकाश
  • 07 मार्च, 2023- होली, होलिका दहन
  • 08 मार्च, 2023- होली, धुलेटी, डोल जात्रा 
  • 09 मार्च, 2023- बिहार के पटना में होली मनाने की वजह से बैंक रहेंगे बंद। 
  • 11 मार्च, 2023- शनिवार 
  • 12 मार्च, 2023- रविवार 
  • 19 मार्च, 2023- रविवार 
  • 22 मार्च, 2023- गुड़ी पाड़वा, उगाडी, बिहार दिवस, प्रथम नवरात्र/ तेलगु नववर्ष के चलते बंद रहेंगे बैंक।
  • 25 मार्च, 2023- शनिवार
  • 26 मार्च, 2023- रविवार 
  • 30 मार्च, 2023- रामनवमी के चलते देश के प्रमुख शहरों में बैंक रहेंगे बंद। 

बैंक बंद होने पर यह कर सकते हैं

वहीं बैंक बंद होने पर पैसे निकालने के लिए आप एटीएम का रुख कर सकते हैं, इसके साथ ही अन्य लेन-देन के लिए ऑनलाइन पेमेंट पर इस दौरान निर्भर रह सकते हैं। वहीं एटीएम पर भी त्यौहारों के पहले जाए, क्योंकि त्यौहारों के दौरान वहां भीड़ देखी जा सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,998