टीम एबीएन, रांची। सुदूर गांव में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और संस्कार को भरने में बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। ये बातें आज बनियाजारा गांव में पांच दिवसीय योग और नैतिक शिक्षा के समापन दिवस पर स्वामी मुक्तरथ बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
यह कार्यक्रम उषा-मार्टिन कम्पनी और शालिनी हॉस्पिटल के सौजन्य से सत्यानंद योग मिशन आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका है। अन्य सुदूरवर्ती गांव में योग कार्यक्रम कराने हेतु इनलोगों का लगातार रिक्वेस्ट हमें आ रहा है।