Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 384
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सुदूर गांव में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और संस्कार को भरने में बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। ये बातें आज बनियाजारा गांव में पांच दिवसीय योग और नैतिक शिक्षा के समापन दिवस पर स्वामी मुक्तरथ बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।  

यह कार्यक्रम उषा-मार्टिन कम्पनी और शालिनी हॉस्पिटल के सौजन्य से सत्यानंद योग मिशन आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका है। अन्य सुदूरवर्ती गांव में योग कार्यक्रम कराने हेतु इनलोगों का लगातार रिक्वेस्ट हमें आ रहा है।

विज्ञापन