Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग करना आवश्यक : स्वामी मुक्तरथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग करना आवश्यक : स्वामी मुक्तरथ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस बल के अच्छे सेहत और खुशनुमा जीवन के लिए आज एम-वे चिक्की फाउंडेशन ने जैप-10 पुलिस बटालियन रांची में एक बृहत वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें आरक्षी महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, कमाडेंट धनंजय कुमार सिंह, फाउंडेशन के एस के सिंह, रौशन राहुलेश, मैडम श्रेयम, और स्वामी मुक्तरथ उपस्थित थे। सबने स्वाथ्य रक्षा पर अपने-अपने विचार रखे।  

आइजी अखिलेश झा ने पुलिस बल की समस्या से रूबरू होते हुए कहा कि मैं जानता हूं आप की हर परिस्थितियों को लेकिन उन्हीं परिस्थितियों में आपको नियमित योग और मेडिटेशन करना चाहिए, ताकि आप बीमारियों को रोक सकें, आप का मन खुश रहे।  

स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि केवल शरीर के व्यायाम से बीमारियों को नहीं रोका जा सकता है, जब तक कि मन को रिलैक्स करने का तकनीक नहीं अपनाया जाये। मन-मस्तिष्क को तरोताजा रखने  के लिये नियमित प्राणायाम और मेडिटेशन को लाइफ में अपनाना होगा। बेहतर जिंदगी के लिए योग के अभ्यास, संगीत व संकीर्तन तथा ध्यान को करना आवश्यक है। 

योग में ऐसे तकनीक हैं जो शरीर को साफ करने के साथ मन को भी साफ कर देता है। जिससे क्लेश का नाश होता है। सभी पुलिस बल और पुलिस अधिकारियों को मुक्तरथ जी ने शारीरिक सफाई के लिए योगासन और मन के तनाव को समाप्त करने हेतु ध्यान का अभ्यास कराये। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा ने स्वामी मुक्तरथ के प्रति आभार व्यक्त किये और कमांडेंड धनंजय सिंह को बृहत योग सत्र कराने का आदेश भी दिये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,331