Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य और परामर्श शिविर आयोजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य और परामर्श शिविर आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पंचम प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर पूरे भारतवर्ष में 18 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हर एक प्रांत में नेचुरोपैथी आरोग्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आगेर्नाइजेशन एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है, यह शिविर झारखंड आइएनओ के उपाध्यक्ष आर्य प्रहलाद भगत ने आयोजित किया। 

दिनांक 25 फरवरी 2023 को एलपी पब्लिक स्कूल किशोरगंज में प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्यम परामर्श शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आज के समय में समाज को प्राकृतिक चिकित्सा की क्यों आवश्यकता है एवं किस तरह प्राकृतिक चिकित्सा से हम रोगों से निदान प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय पर शिविर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर किया गया। 

मुख्य अतिथि : डॉ पंकज कुमार प्राकृतिक चिकित्सा रत्न संयोजक इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आॅगेर्नाइजेशन झारखंड राज्य, जनरल सेक्रेटरी आइएनओ बिहार। 

विशिष्ट अतिथि : रांची विधायक  सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गी (उप महापौर रांची) 

अतिथि : संजय सिंह (अध्यक्ष योगासना झारखंड), क्रीड़ा भारती से मुनचुन राय, समाजसेवी निशांत यादव, जितेंद्र पाठक (प्राचार्य एलपी पब्लिक स्कूल) सुनील साहू, रोहित पांडे, सुनील बारणवाल, बिट्टू दिव्य, राहुल रंजन, करुणा भारती, सुमन  कुमारी एवं स्कूल के शिक्षक गण, बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,078