Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन
  • डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने कहा, जगप्रीत के आने से अकादमी को मिलेगा बल

टीम एबीएन, रांची। रांची की बेटी जगप्रीत कौर डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर बनायी गयी हैं। इस बात की सूचना डिवाइन योगा अकादमी के डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने दी। डॉ परिणीता ने जगप्रीत का अकादमी में स्वागत किया और अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा जगप्रीत के आने से अकादमी को बहुत बल मिलेगा। 

ज्ञात हो कि डिवाइन योगा अकादमी विगत कई वर्षों से योग की जागरूकता के लिए कार्य कर रही है। डिवाइन योगा अकादमी का प्रयास रहा है कि योग के बारे में सही और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचायें। 

जगप्रीत ने बताया कि डिवाइन योगा अकादमी से जुड़ना उसके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं डिवाइन योगा अकादमी को ऊंचे मुकाम तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग करूंगी। 

बताते चलें कि जगप्रीत फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में रहती है। उसे आयुष विभाग द्वारा लेवल वन योगा इंस्ट्रक्टर की मान्यता प्राप्त है। वह लेंस आई नामक न्यूज पोर्टल में यंग आई के रूप में अपनी सेवा दे रही है। 

इसके साथ ही जगप्रीत मान्यता प्राप्त न्यूट्रिशियन भी है और हेल्थी पिंच नामक खुद की वेबसाइट भी चलाती है इस सबके अलावा जगप्रीत कॉर्पोरेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विगत दिनों चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली जसलीन कौर सबरवाल को डिवाइन योगा अकादमी पंजाब का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,076