टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बिनगांव आरसी चर्च में चालीसा की शुरुआत पर फादर पास्कल जेम्स टेटे हर एक खिरस्तीय विश्वासी के माथे पर पवित्र खजूर का राख लेकर कुरस का चिह्न बनाते हैं और अपने उद्देश्य में कहते हैं राख बुध के साथ हम चालीसा काल शुरू कर रहे हैं। यह 40 दिन-40 रात का रहता है और यह पुण्य काल होता है।
पवित्र कलीसिया हम सबको आज ही चालीसा काल के पहले दिन में ही यह चेतावनी देते हैं कि हे मनुष्य तू मिट्टी का बना है मिट्टी में मिल जायेगा और आह्वान भी करती है पश्चाताप करो और सुसमाचार में विश्वास करो।