Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

टीवी सेट से जी, स्टार, सोनी जैसे बड़े चैनल्स का प्रसारण बंद, लोग परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टीवी सेट से जी, स्टार, सोनी जैसे बड़े चैनल्स का प्रसारण बंद, लोग परेशान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची और बोकारो समेत राज्य के कई जिलों के प्रमुख केबल टीवी नेटवर्क जैसे जी, सोनी और स्टार नेटवर्क के बड़े चैनल का प्रसारण बीते शाम शनिवार से पूरी तरह से बंद हो चुका है। इससे लोगों में काफी उलझन है कि केबल रिचार्ज होने के बावजूद टीवी पर चैनल्स नहीं देख पा रहे हैं। 

यह प्रसारण इन चैनल के ब्रॉडकास्ट द्वारा केबल टीवी पर बंद की गयी है। जिसमें ट्राई के नये आदेश (एंटीओ 3.0) न्यू टेरिफ ऑर्डर तहत कीमतों में वृद्धि को लेकर यह कदम उठाया गया था। वहीं, रिलायंस वीआई कॉम 18 मीडिया ने इससे अपने आपको अलग रखा है। इसके सारे चैनल प्रदर्शित किये जा रहे हैं। 1 फरवरी 2023 से इसका लागू किया गया है, पर एआईडीसीएफ (ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन द्वारा) द्वारा इसका विरोध किया गया। 

केबल ऑपरेटर्स का मानना है कि केबल व्यवसाय पहले से ही मंदी में चल रही है और इस तरह चैनल कीमतों में वृद्धि से व्यापार पर असर पड़ेगा। साथ ही छोटे शहरों में जहां पहले से ही प्रस्थितिया खराब है, वहां व्यापार पूरी तरह ठप हो जायेगा।

नये नियम का विरोध : एआईडीसीएफ (ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन द्वारा फिलहाल एनटीओ 3.0 के खिलाफ केरल के उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुके हैं जिसकी सुनवाई 20 फरवरी को की जायेगी। नये नियम संशोधन एनटीओ 3.0 के तहत नियमानुसार ब्रॉडकास्टर चैनल्स को वृद्धि करने की अनुमति दी गयी थी। जिनका प्रसारकों द्वारा न्यूनतम बुके चैनल पैक की कीमत ₹19 निर्धारित की गयी, जो पहले ₹12 थी और ब्रॉडकास्टर्स का मानना है कि यह एक न्यूनतम दर की वृद्धि है क्योंकि पिछले 4 वर्षों में चैनल्स के कीमतों में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं हुई है।

जेब पर पड़ेगा असर : अंत में यह उपभोक्ता और केबल ऑपरेटर के बीच एक नया चैलेंज होगा जिन्हें ब्रॉडकास्टर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स जहां पैक वृद्धि से चैनल्स के दाम भी बढ़ेंगे और इसे महीने का रिचार्ज भी बढ़ेगा, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,140