Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

आज से तीन दिन तक ताजमहल में फ्री एंट्री, जानें क्यों?

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज से तीन दिन तक ताजमहल में फ्री एंट्री, जानें क्यों?
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुगल शासक शाहजहां के 368वें उर्स के अवसर पर आगरा के ताजमहल में 17 फरवरी से तीन दिन तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस मौके पर चादरपोशी, चंदन, गुसुल और कुल जैसी कई रस्में निभायी जायेंगी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि शाहजहां के सालाना उर्स के मौके पर 17, 18 और 19 फरवरी से ताजमहल में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। 17 व 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद सूर्यास्त तक और 19 फरवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन