पांकी पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम माड़न महाबीर टोला में रामजानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुतिनंदन महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महाबीर टोला से निकलकर हुसैनी गुरहा, माड़न, नवागढ़ सहित कई गांव होते नावागढ़ महादेव माड्डा नदी पहुंची। श्रद्धालुओं ने कलश में जल लिया इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंत अयोध्या के रबिंद्र जी महाराज ने पूजा अर्चना कराई। कलश में जल भरकर श्रद्धालु पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे। इसके पूर्व कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता शामिल हुए। विधायक ने प्रथम कलश उठाकर और पूजा अर्चना कर उन्होंने कलश यात्रा की शुरुआत की। मौके पर पंचायत के मुखिया शाजदा खातून और पंचायत के युवा समाजसेवी सह मुखिया पति रफीक अंसारी उपस्थित थे। मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि यज्ञ एक विशिष्ठ वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। यज्ञ से मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। ऐसा मानना है यज्ञ करने वालों को परमगति की प्राप्ति होती है साथ ही लोग धर्मानुरागी होते हैं। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष मंटू शर्मा, सचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल पासवान, उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान कमलेश उरांव, राजेंद्र साव, बालदेव राम, सोमनाथ शर्मा, मुंशी विश्वकर्मा, कर्मदेव रज्जाक, सुखलाल यादव, नईम सेठ, संजय प्रसाद यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा का नाम शामिल है।
बुधवार को माड़न में आयोजित राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुतिनंदन महायज्ञ में कलश यात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच बोलते हुए मुखिया शाजदा खातून ने कहा कि क्षेत्र में व्यापक सुख शांति, आरोग्य, समृद्धि के लिए यज्ञ की जरूरत होती है। यज्ञ किसी खास उद्देश्य से देवताओं को दी जाने वाली आहुति है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मानव में धर्म के प्रति आशक्ति बढ़ती है। इसलिए यज्ञ का आयोजन समय-समय पर क्षेत्र में होना चाहिए। श्रीमती खातून ने यज्ञ कमेटी को इसके लिये बधाई दी। साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
यज्ञ करा रहे महंत रबिंद्र नाथ पाण्डेय जी महाराज अयोध्या, विभूति सुमन ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि यज्ञ की भव्यता देखते ही बनेगी। यज्ञ कमिटी के लोग पूरी तरह सक्रिय है। प्रतिदिन शाम को सुश्री लक्खी प्रिया जी बंगाल एवं रघुवीर जी महाराज का प्रवचन होगा। यज्ञ 28 मार्च को समाप्त होगा।