Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

17 से होगा छह दिवसीय इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 से होगा छह दिवसीय इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल ऑफ इंडिया भारत रंग महोत्सव का आयोजन रांची में शुक्रवार से होने जा रहा है। इसका आयोजन 17 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में किया जायेगा।

कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति और युवा और खेल विभाग के साथ ही रांची यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में छह थिएटर परफॉर्मेंस होंगे। इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार के ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। ये प्रस्तुतियां हिंदी, उर्दू, उड़िया, असमी और बंगाली भाषाओं में प्रदर्शित की जायेंगी। 

इस थिएटर फेस्टिवल का आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा 22वें भारत रंग महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। देश के 10 शहरों में इस कार्यक्रम का आयोजन 26 फरवरी तक हो रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,761