Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सत्यानंद योग मिशन रांची केंद्र में मना स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्मदिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सत्यानंद योग मिशन रांची केंद्र में मना स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्मदिन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सत्यानंद योग मिशन रांची केंद्र में आज विश्व गुरु परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती (परमाचार्य बिहार योग विद्यालय मुंगेर) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संन्यासी मुक्तरथ के सान्निध्य में योगाभ्यासी, भक्त-जन ने ध्यान और भजन, कीर्तन किये। 

रांची स्थित कांके रोड, सरोवर एनक्लेव में गुरु पूजन हुआ और मुक्तरथ जी ने कई भजनों को प्रस्तुत किये। निरंजन रूप जय गुरुदेव..., गुरुदेव तुम्हारी जय जय हो... आदि भजनों से मुक्तरथ जी सभी को सराबोर कर दिये। 

स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्म आज ही के दिन 14 फरवरी 1960 को मध्यप्रदेश के राजनंदगांव में हुआ था। 1964 में इनका आगमन मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय में हुआ। सात वर्ष की उम्र में इन्होंने परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती से संन्यास दीक्षा प्राप्त कर मानवता के लिए अपने को समर्पित कर दिए और विश्व के जनमानस को इन्होंने योग अमृत प्रदान किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,387