टीम एबीएन, रांची। कांके रोड शिव मंदिर प्रांगण में इस बार शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। आज महाकालेश्वर शिव मंदिर समिति और दुर्गा पूजा समिति की संयुक्त बैठक में इस आयोजन का निर्णय लिया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य सकलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी, जिसमें दुर्गा पूजा समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बतलाया कि कांके रोड से इस बार शिव बारात का आयोजन श्री कालेश्वर मंदिर मिसिर गोंदा से निकलकर गांधी नगर कांके रोड होते हुए जवाहर से झांकी के साथ शिव मंदिर गोंदा टाउन के प्रांगण में पहुंच कर शिव विवाह का आयोजन होगा।
कोषाध्यक्ष राजेश रजक ने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसलिए सभी इसमें तन-मन से लग कर सफल बनाने में सहयोग करें। शृंगार दल का नेतृत्व श्रवण कुमार, संरक्षक कालेश्वर मंदिर समिति और श्री गोंदरा उरांव, रमेंद्र कुमार करेंगे। इस बार शिव-पार्वती, गणेश जी के साथ भूत पिशाच से लेकर सभी शिव भक्त बारात में शामिल रहेंगे।
आज की बैठक में श्री राजा भट्टाचार्य, छोटन लोहार, विनय कुमार, विश्वनाथ सरकार, प्रदीप लकड़ा, विवेक गर्ग, मोनू सिंह, श्री सुधीर सिंह,बप्पा दास, सहित काफी। संख्या में शिव भक्त उपस्थित हुए।