टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ विस उपचुनाव के मद्देनजर 27 फरवरी को मतदान के दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों / औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक बैंकों में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विदित हो कि 27 फरवरी को रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। इसी के मद्देनजर 27 फरवरी (सोमवार) को मतदान के दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों / औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक बैंकों में निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा -25 के तहत स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।