Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मधुर कंठ, समृद्ध गायन के लिए याद की जाती रहेंगी वाणी जयराम : मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मधुर कंठ, समृद्ध गायन के लिए याद की जाती रहेंगी वाणी जयराम : मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात पार्श्व गायिका वाणी जयराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपने मधुर कंठ और विभिन्न भाषाओं में अपने समृद्ध गायन के लिए याद की जाती रहेंगी।

श्री मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर शोक संदेश में कहा कि प्रतिभा की धनी वाणी जयराम जी को उनके मधुर कंठ, विभिन्न भाषाओं और विभिन्न भावों से भरे गीतों के समृद्ध गायन के लिए याद किया जाता रहेगा। उनका निधन सृजनशील संसार के लिए एक महती क्षति है। मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति...!

गौरतलब है कि वाणी जयराम का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और ओडिशा राज्य सरकारों ने भी सम्मानित किया था। वह चेन्नई में अपने अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं। 

उनकी नौकरानी ने अपार्टमेंट का दरवाजा न खुलने पर उनके संबंधियों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर वह घर में मृत पायी गयीं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं की एक हजार से अधिक फिल्मों में हजारों गीतों को स्वर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,449