Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

इटखोरी महोत्सव की रूपरेखा तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इटखोरी महोत्सव की रूपरेखा तैयार
विज्ञापन
  • सांस्कृतिक संध्या में आयेंगे कई नामी कलाकार

टीम एबीएन, चतरा। डीसी अबु इमरान की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें महोत्सव की तैयारी और रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। डीसी ने अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों से भद्रकाली मंदिर परिसर और महोत्सव स्थल पर हो रही तैयारी का जायजा लिया। 

बैठक के दौरान अधिकारियों तथा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस बार भी राजकीय इटखोरी महोत्सव को पूरे धूमधाम के साथ मनाना है। खासकर इटखोरी वासियों को तन मन से सहयोग करना है। ताकि महोत्सव का आयोजन पूरी तरह सफल रहे।  

बैठक में पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन समिति व आयोजन समिति उपस्थित थे। 

महोत्सव में बॉलीवुड गायक शब्बीर कुमार और पूजा चटर्जी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बॉलीवुड गायक शब्बीर कुमार और इंडियन आइडल फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी, मैथिली ठाकुर और रोहन देव पाठक के सुरों से राजकीय इटखोरी महोत्सव की महफिल सजेगी। 

उपायुक्त अबु इमरान ने बताया कि इस वर्ष भी इटखोरी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावा बालीवुड के मशहूर सिंगर को बुलाया जा रहा है। जिसमें मशहूर गायक शब्बीर कुमार, प्रसिद्ध गजल गायिका राधिका चोपड़ा, बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर, पूजा चटर्जी, सत्या ठाकुर तथा रोहन देव पाठक का नाम शामिल है। इन कलाकारों के अलावा झारखंड के मुकुंद नायक ग्रुप के कलाकार भी महोत्सव के मंच पर झारखंडी रंग बिखेरेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय पटल पर ईटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,774