Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

आचार,पापड़, जैम-जैली का प्रशिक्षण प्रारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आचार,पापड़, जैम-जैली का प्रशिक्षण प्रारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती रांची महानगर और स्वयंसेवी संस्था स्तंभ, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आचार, पापड़, सॉस, जैम-जैली का पाक्षिक प्रशिक्षण रांची रिंग रोड के सीआरपीएफ कैंप के समीप देवस्थान, सेम्बो में शुरू किया गया।

प्रशिक्षण का उद्घाटन सेवा भारती, रांची महानगर उपाध्यक्ष शुभेंदु भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के तहत इस स्वावलंबन प्रशिक्षण से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। महिलाओं के हाथ में हुनर आ जाने से स्वयं हुनरमंद महिलाएं काम कर के अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है। फिर अथोर्पार्जन कर घर गृहस्थी चलाने में परिवार को सहयोग करती हैं।

मौके पर स्तंभ स्वयंसेवी संस्था के कुणाल शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के स्वावलंबी प्रशिक्षण देकर कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है ताकि वह परिवार और समाज में स्वाभिमान से रह सके। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की देखभाल कर सके। इस स्वालंबन प्रशिक्षण की प्रशिक्षिका संयुक्ता देवी ने बताया कि आज प्रशिक्षुओं को पापड़  बेलने का कार्य सिखाया गया है। मौके पर राकेश शरण, अल्पना मुखर्जी, सुधा गुप्ता, स्निग्धा बोस उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,596