Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड : हिंदू आस्था को सरकार की हरी झंडी, अब गोवंशों का भी होगा अंतिम संस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : हिंदू आस्था को सरकार की हरी झंडी, अब गोवंशों का भी होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
  • पलामू के सिंजो गांव में पहले मुक्तिधाम का कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड के सिंजो गांव में अब गोवंश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिंदू आस्था का सम्मान करते हुए झारखंड सरकार ने यहां गो मुक्तिधाम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राज्य का पहला गो मुक्तिधाम होगा। 

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रथम चरण में सभी प्रमंडलों में गो मुक्तिधाम निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी जिलों में ऐसी पहल की जाएगी। उपायुक्तों को इसके लिए जमीन चिह्नित करने का आदेश दिया गया है। कृषि मंत्री शनिवार को रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में आयोजित पशु सिंजो ग्राम में गोवंश मुक्तिधाम के शिलान्यास समारोह में मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। 

इसी बीच उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिंजो गांव में मुक्तिधाम का शिलान्यास किया। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में कई योजनाओं को आकार देने का प्रयास जारी है। सरकार आमजन की संस्कृति के अनुरूप कार्य कर रही है। 

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पशु चिकित्सालय के लिए जल्द ही हम एंबुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं। यह पशुपालन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि होगी। सरकार राज्य के 100 पशु अस्पतालों को अपग्रेड कर उन्हें मॉडल एनिमल हास्पिटल बनाने जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,992