Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

बाबा रामदेव के बयान से पाक में खलबली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाबा रामदेव के बयान से पाक में खलबली
विज्ञापन
  • योगगुरु बोले- पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे, पंजाब, पीओके और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। योग गुरू बाब रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। सनातन धर्म को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि देश में सनातन धर्म को नीचे दिखाया जा रहा है। भारत विरोधी लोग सनातन धर्म पर लांछन लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने  पाकिस्तान के बारे में कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। पंजाब, पीओके और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे।  इन सबका भारत में विलय होगा। ये आने वाले समय की पुकार है। 

रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिलेगा। पाकिस्तान एक छोटा सा देश बच जाएगा। बाकी 3 हिस्से भारत में मिल जाएंगे और अखंड भारत का सपना साकार होगा। तालिबानियों से भी अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान में सब्सिडी वाला आटा लेने के लिए आम जनता की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। 

लोग खान पीने की चीज़ों के लिए आपस में  झगड़ रहे हैं और तो और सरकारी खजाना भी खाली हो चुका है। वहीं अब देश को बचाए रखने के लिए  पाकिस्तान आईएमएफ से मदद की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन